खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl चीफ एडिटर रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/ रोहतास:
चुटिया थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।
एफआईआर के अनुसार, घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक घर में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया।
बताया जाता है कि इसी बीच छात्रा के पिता घर लौट आए, जिससे आरोपी मौके पर ही पकड़ लिया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई भी की।
पीड़िता के पिता की शिकायत पर रविवार को चुटिया थाना में मामला दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक गोल्डन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment