⚡ ब्रेकिंग News

चार माह से मनरेगा मजदूरों का भुगतान लंबित, पंचायत में विकास कार्य ठपl


 खबर: tahalka Aawaz आपकी आवाज 

रवि प्रकाश दुबे/तियरा खुर्द (नौहट्टा):-

पंचायत क्षेत्र में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को पिछले चार महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं होने के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है।

पंचायत के मुखिया अरुण चौबे ने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने वाले मजदूरों का करीब चार माह का भुगतान बकाया है, जिससे उनमें भारी नाराजगी और चिंता है। मजदूरों का कहना है कि मजदूरी नहीं मिलने से उनके सामने दाल-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

स्थिति को और गंभीर बनाते हुए पंचायत सचिव के हड़ताल पर चले जाने से पंचायत में चल रहे विकास कार्य भी पूरी तरह ठप पड़ गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी योजनाओं का कार्यान्वयन प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों और मजदूरों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बकाया मजदूरी भुगतान कराने और पंचायत स्तर पर कार्यों को पुनः शुरू कराने की मांग की है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...