⚡ ब्रेकिंग News

मेरठ- गंगनहर पटरी पर युवक की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए फेंका शवl


 

खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/मेरठ/ उत्तर प्रदेश:- 16 अप्रैल 2026

मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी और उसका चेहरा खून से सना हुआ था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

खेतों पर जाते किसानों ने देखा शव

मामला भलसोना गांव के पास का है। गुरुवार सुबह जब किसान रोज की तरह खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर गंगनहर पटरी किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर युवक के गले पर गहरे कट के निशान मिले। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

सूचना मिलते ही सरधना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में साफ हुआ कि युवक की हत्या गला रेतकर की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र किए।

दूसरी जगह हत्या कर यहां फेंका गया शव

पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को वाहन से लाकर गंगनहर पटरी किनारे फेंक दिया गया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है।

शिनाख्त की कोशिश जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान के लिए मेरठ और आसपास के जिलों के थानों को सूचना भेजी गई है। सोशल मीडिया के जरिए भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...