Tahalka Aawaz आपकी आवाज
नौहट्टा। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार से बिजली आपूर्ति प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। गेहूं की हार्वेस्टिंग के दौरान तेज लू और बिजली से आग लगने की आशंका को देखते हुए बिजली विभाग ने यह निर्णय लिया है।
सहायक अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि एहतियातन यह कदम उठाया गया है, ताकि खेतों में काम के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि ऊपर से आदेश आने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।
संभावना जताई जा रही है कि जब तक गेहूं की कटाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
बिजली विभाग द्वारा शुक्रवार को ही सभी गांवों में सूचना दे दी गई है, ताकि लोग पहले से पानी का भंडारण और अन्य आवश्यक कार्य पूरा कर सकें।

Post a Comment