⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास: नासरीगंज के बरडीहां में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 युवतियां हिरासत में


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

नासरीगंज (रोहतास)- 
•———••———••———•
रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के बरडीहां स्थित चिन्हित क्षेत्र में पुलिस ने गहन छापेमारी अभियान चलाते हुए करीब 6 युवतियों को हिरासत में लिया है। सभी युवतियों को थाने लाकर उनकी आयु और पहचान का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई। अभियान में मुख्यालय डीएसपी श्वेता कुमारी, बिक्रमगंज डीएसपी सिंधु शेखर सिंह, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और इंस्पेक्टर कुणाल कृष्ण के साथ कछवां व काराकाट थाना की पुलिस टीम भी शामिल रही।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिसंबर में भी इसी क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 17 युवतियों को मुक्त कराया था, जिनमें अधिकांश युवतियां छत्तीसगढ़ की बताई गई 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...