⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा में हर्षोल्लास के साथ मना सतुआन, श्रद्धालुओं ने सोन नदी में लगाई आस्था की डुबकी


 

खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:- 

नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सतुआन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सोन नदी में आस्था की डुबकी लगाई तथा सतुआ दान करने के बाद सतुआ का ही भोजन किया।

कई श्रद्धालुओं ने महादेव खोह पहुंचकर कथा श्रवण किया। महादेव खोह के संचालक राधा सूत सिंहा ने सतुआन से 22 जून तक निशुल्क सतुआ एवं शुद्ध पेयजल प्याऊ की व्यवस्था की है।

संचालक ने बताया कि वर्तमान में महादेव खोह में पेयजल संकट बना हुआ है। लगभग दो किलोमीटर दूर पहाड़ के खोह से पाइपलाइन के माध्यम से पानी लाया जा रहा है। बैशाख माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, ऐसे में उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए सतुआ और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...