⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा प्रखंड के अंतर्गत सभी पंचायतों के साथ-साथ विभिन्न गांवों में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:- 

नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के दारानगर, भदारा, नौहट्टा, तिलोखर सहित विभिन्न गांवों में अंबेडकर जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर तिलोखर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के योगदानों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने दलितों के उत्थान और समाज में समानता स्थापित करने के लिए लंबा संघर्ष किया। आज समाज में ऊंच-नीच और छुआछूत जैसे भेदभाव को समाप्त करने में उनका अहम योगदान रहा है।

इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि भानू प्रताप मिश्रा, रामप्रसाद बैठा, केतार महतो,बच्चू साह, बाबूलाल साह, राकेश कुमार, रिंकू, रामचंद्र पासवान एवं राधेश्याम चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...