⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा प्रखंड के उल्लीबनाही पंचायत के इमलिया टीकर गांव में आग से भारी नुकसान, शॉर्ट सर्किट बनी वजह


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

नौहट्टा (रोहतास) - 

नौहट्टा प्रखंड के उली बनाही इमलिया टीकर गांव में शनिवार देर रात करीब 11 बजे आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में मिथिलेश कुमार (पिता स्व. केदार सिंह) के घर को भारी नुकसान हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।

इस घटना में लगभग ₹50,000 की संपत्ति का नुकसान हुआ है। साथ ही उनकी कुरकुरे की छोटी दुकान भी पूरी तरह नष्ट हो गई। घर में रखा गेहूं, लहसुन तथा पशुओं के लिए रखा कुट्टी-पुआल भी आग की चपेट में आ गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। थाना प्रभारी दिवाकर कुमार एवं अग्निशमन दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि, इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी क्षति पहुंची है और वे गहरे सदमे में हैं। पूरे गांव के लोग उनके समर्थन में खड़े हैं और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...