Tahalka Aawaz आपकी आवाज
शिवसागर (रोहतास)-
जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत सिलारी गांव में रविवार को भीषण आग लगने से लगभग 150 बीघे में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से निकली चिंगारी के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक किसानों की मेहनत पूरी तरह जल चुकी थी।
इसी तरह दिनारा प्रखंड के बभनडिहा गांव में भी आग लगने से सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल नष्ट हो गई। इस अगलगी की घटनाओं में दर्जनों किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
घटना के बाद प्रभावित किसानों में आक्रोश और निराशा का माहौल है। किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कर नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Post a Comment