Tahalka Aawaz आपकी आवाज
रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव से 6 अप्रैल को एक युवक द्वारा युवती का शादी की नीयत से अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने नौहट्टा थाना में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें एक युवक को नामजद आरोपी बनाया गया है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।जहां दोनों युवक युतियां नाबालिक बताई जा रही हैl
वहीं, आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Post a Comment