⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा प्रखण्ड के भदारा हाई स्कूल में दीक्षांत समारोह का किया गया आयोजन, 16 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Tahalka Aawaz आपकी आवाज 
 

📍 नौहट्टा (रोहतास)- 

नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के भदारा हाईस्कूल में गुरुवार को प्रधानाध्यापक जगजीवन राम की अगुवाई में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2026 में कक्षा 9, 10 एवं 12 के टॉपर कुल 16 छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।

बारहवीं (विज्ञान) में अभिनव कुमार पाठक एवं प्रियांशु कुमार ने 379 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय टॉपर का स्थान हासिल किया। वहीं बारहवीं (कला) में अंशु कुमारी तथा मैट्रिक में माही कुमारी ने 451 अंक लाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

🔹 प्रथम पुरस्कार: अभिनव कुमार पाठक, प्रियांशु कुमार, अंशु कुमारी, माही कुमारी, आदित्य आनंद, निर्जला कुमारी

🔹 द्वितीय पुरस्कार: दिव्या कुमारी (विज्ञान), नेहा कुमारी (कला), साइस्ता खातुन (मैट्रिक), कृति सुलभ एवं सूरज कुमार (कक्षा 9)

🔹 तृतीय पुरस्कार: अंकुर कुमार यादव (विज्ञान), प्रीति कुमारी (कला), अंकित कुमार (मैट्रिक), आर्यन कुमार एवं पल्लवी कुमारी (कक्षा 9)

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लेने का है। उन्होंने छात्रों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, यूपीएससी जैसे लक्ष्यों को निर्धारित कर नियमित रूप से कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।

इस मौके पर अजीत कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, भोला शंकर, अनुभव मिश्रा, ब्रजेश उपाध्याय, मानस पांडेय, गौतम, राजबल्लभ, रचना कुमारी, वर्षा कुमारी, अंजना कुमारी एवं फुल कुमारी सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...