Tahalka Aawaz आपकी आवाज
करहगर (रोहतास)- प्रखण्ड- करहगर, पंचायत- समरडीहां, ग्राम- घूरनपुर पिपरी के सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना पूरी तरह से ठप पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह योजना शुरू होने के बाद से आज तक एक दिन भी सही तरीके से चालू नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नल-जल योजना के तहत लगाए गए पाइप और नल सिर्फ दिखावे तक सीमित हैं। अब तक किसी भी घर में एक बूंद पानी नहीं पहुंच पाया है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को अब भी पुराने स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि सरकार की योजना कागजों पर तो चल रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नल-जल योजना को चालू कराया जाए, ताकि उन्हें शुद्ध पेयजल मिल सके।

Post a Comment