⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार मोटर चोरी, एक पर प्रयास विफलl

 

Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

नौहट्टा (रोहतास) – प्रखंड क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार की रात नौहट्टा गांव के दक्षिण भाग स्थित चरवा टीकर में सिंचाई के लिए लगे मोटरों को चोरों ने निशाना बनाया। एक ही परिवार के चार लोगों के खेतों से मोटर चोरी कर लिए गए।

जानकारी के अनुसार, अतुल दूबे, अजय दूबे, सच्चिदानंद दूबे और जीतेंद्र दूबे के खेतों में लगे मोटर को अज्ञात चोरों ने रात में खोलकर चोरी कर लिया। वहीं निर्मल कुमार दूबे के मोटर को भी खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन नट में जंग लगे होने के कारण चोर उसमें सफल नहीं हो सके।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व अमित कुमार दुबे (पिता–जोखू दुबे) का विवाद आजाद तिवारी (पिता–कामेश्वर तिवारी) से हुआ था, जिसमें मोटर खोलने की धमकी दी गई थी। घटना के बाद इस मामले में आजाद तिवारी को नामजद किया गया है।

घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...