⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा प्रखंड के उल्लिबनाही पंचायत के अंतर्गत इमलिया टीकर सोन नदी में मिली महिला शव की हुई शिनाख्तl


 Tahalka Aawaz आपकी आवाज की

खबर का असरl

नौहट्टा (रोहतास)- इमलिया टीकर सोन नदी में मिली अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान बेलौन्जा गांव निवासी नेपूरी देवी के रूप में की गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि महिला के वस्त्र और हाथ में पहने गए कंगन के आधार पर उसके पुत्र ने शव की शिनाख्त की।

बताया गया कि मृतका का बेटा पिछले एक माह से अपनी मां की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसे सूचना मिली थी कि मटियाँव के पास सोन नदी में उसकी मां डूब गई है।

पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराया और पहचान होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...