⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास में एनडीआरएफ द्वारा CBRN आपदा पर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

 


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

जिला आपदा प्रबंधन शाखा, रोहतास

दिनांक: 30 मार्च 2026

रोहतास- जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह (भा.प्र.से.) के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस संयुक्त अभ्यास का आयोजन 9वीं बटालियन एनडीआरएफ (NDRF) के सहयोग से किया गया, जिसमें रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु (CBRN) आपदाओं से निपटने की तैयारी पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य गतिविधियां:

🔹 DRDA सभागार में प्रशिक्षण:

रोहतास स्थित DRDA सभागार में CBRN आपदाओं से निपटने के लिए विस्तृत प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

🔹 सदर अस्पताल में मॉक एक्सरसाइज:

सासाराम के सदर अस्पताल में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक अभ्यास (Mock Exercise) कराया गया। इसमें घायलों के त्वरित उपचार, प्राथमिक चिकित्सा और रिस्पॉन्स सिस्टम का प्रदर्शन किया गया।

प्रतिभागिता:

इस अभ्यास में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, चिकित्सा कर्मी एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

उद्देश्य:

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य संभावित CBRN आपदाओं की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता को परखना था।

जिला प्रशासन, रोहतास आपदा प्रबंधन के प्रति पूरी तरह सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...