⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास: जमुना नावाडीह में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

 


Tahalka Aawaz आपकी आवाज

रोहतास (बिहार): रोहतास प्रखंड के जमुना नावाडीह गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिला एवं पुरुषों ने कलश यात्रा निकालकर यज्ञ का शुभारंभ किया।

यह आयोजन राधा कृष्ण सोसायटी द्वारा संचालित निशुल्क सेवा आश्रम (वृद्ध आश्रम) के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस आश्रम के लिए समाजसेवी कमलेश सिंह ने पांच बीघा जमीन दान में दी है। उन्होंने कहा कि “मानव सेवा ही माधव सेवा है” और जरूरतमंद वृद्धजनों की सेवा ही उनका उद्देश्य है।

आश्रम उन बुजुर्गों के लिए बनाया जा रहा है, जो अपने परिवार से प्रताड़ित होकर अलग रह रहे हैं या जिनके बच्चों ने उन्हें छोड़ दिया है।

इस महायज्ञ में यज्ञताधीश के रूप में महंत श्री श्री 108 श्री राम नारायण दास त्यागी (काशी, वाराणसी) उपस्थित हैं। यह आयोजन 30 मार्च 2026 (सोमवार) से शुरू होकर 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) तक चलेगा। इस दौरान पूजन, हवन, यज्ञ, पूर्णाहुति, भंडारा तथा संतों का विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, सचिव प्रदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी एवं संयोजक कमलेश सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा रहा है। इस दौरान भगवान विष्णु, मां दुर्गा और पवन पुत्र हनुमान जी की मूर्तियों का प्राण-प्रतिष्ठा भी की जा रही है।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करें और दान देकर इस पुण्य कार्य में भागीदार बनेंl

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...