दिनांक 08/03/2026, दिन- रविवार
Tahalka Aawaz आपकी आवाज
नौहट्टा (रोहतास)- रोहतास एवं नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में एक हाथी द्वारा उत्पाद मचाए जाने को लेकर चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने इस विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि झारखंड प्रदेश के पलामू जिले के रास्ते एक हाथी इस विधानसभा के रोहतास नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के सोन नदी एवं इसके तटवर्तीय गांव में आकर भारी उत्पात 15 दिनों से मचा रहा है । हाथी के उत्पात के कारण सैकड़ो पालतू मवेशी की जान चली गई है। वही कृषि कार्य करने वाले किसानों के फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया है । मानव एवं वन्य जीव के बीच दो सप्ताह से भीषण संघर्ष चल रहा है । लोग रात में आग जलाकर अपने झोपड़ी मंडई को सुरक्षित कर रहे हैं । फिर भी हाथी द्वारा दर्जनों झोपड़ी मंडई को बर्बाद कर दिया। जिससे बहुत भारी क्षति हुई है। उन्होंने पत्र के माध्यम से मांग किया है कि इस हाथी को किसी तरह इस इलाके से सुरक्षित ट्रैक कर हाथी को वापस उसके झुंड में पहुंचा दिया जाए । हाथी के आतंक से दोनों प्रखंड के गांव में भय व्याप्त है। इस गंभीर समस्या पर शीघ्र संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग विधायक ने किया है।

Post a Comment