⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास जिला सहित कई जगहों पर मनाया गया अंतरास्ट्रीय महिला दिवस


दिनांक 08.03.206, दिन- रविवार 

Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

सासाराम (रोहतास)- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग तथा महिला एवं बाल विकास निगम रोहतास तथा जिला प्रशासन रोहतास के तत्वाधान में चंदतन शाहिद पीर पहाड़ी नियर एसपी जैन कॉलेज सासाराम में ट्रैकिंग सह रैली का आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों के महिलाओं एवं बालिकाओं के द्वारा भाग लिया गयाl कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर नेहा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम के द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को संदेश दिया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य नारा "सभी महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अधिकार, समानता तथा सशक्तिकरण" है। इसका उद्देश्य महिलाओं में शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता लाना, उन्हें साहसिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी को रेखांकित करना है। उक्त कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला खेल पदाधिकारी,  जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी  एवं महिला एवं बाल विकास निगम के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें l

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...