⚡ ब्रेकिंग News

ग्राम नौहट्टा में किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन समाजसेवी बसन्त कुमार सोनी ने सभी प्रखण्ड वासियों को होली की दी बधाई

 


04/03/2026 दिन- बुधवार 
खबर- Tahalka Aawaz आपकी आवाज 
नौहट्टा (रोहतास)- नौहट्टा के ग्राम हरना में आज होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गयाl इस कार्यक्रम के आयोजक नौहट्टा प्रखण्ड के समाजसेवी बसन्त कुमार सोनी ने कहा की होलिका पर्व को सभी लोगों को आपसी दुश्मनी भुला कर मिल कर भाईचारे के साथ शान्ति और सद भावना के साथ मिलकर मनाना चाहिए और सभी प्रखण्ड वासियों तथा पंचायत वासियों को होली की बधाई दीl होली मिलन समारोह में शामिल जेडीयू प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक कुमार चौबे, जनसूराज प्रखण्ड अध्यक्ष विशाल सिंह, जनसूराज के जिला अध्यक्ष तथा पूर्व मुखिया तीउरा बलराम सिंह, पूर्व मुखिया नौहट्टा श्रीराम सिंह, समाजसेवी भोला चंद्रवंशी, लाला बंदे तिवारी, पूर्व प्रमुख रविन्द्र राम, रमेश गुप्ता, अजय कुमार दुबे, पूर्व मुखिया नौहट्टा आनंद प्रकाश गुप्ता, ज्ञानेन्द्र कुमार दुबे, उल्लीबनाही सरपंच प्रतिनिधि चंदन पासवान, सभी लोगों ने भी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर बधाई दीl

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...