04/03/2026 दिन- बुधवार
TAHALKA AAWAZ आपकी आवाज
नौहट्टा (रोहतास)- नौहट्टा प्रखंड के अंतर्गत मटिया ग्राम में मंगलवार की भोर में एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दीl घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय छोटू बैठा के रूप में की गई है जिसकी हालत गंभीर बताया जा रहा है और उसका इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है जानकारी के अनुसार छोटू बैठा अपने घर में सो रहा था तभी अज्ञात हमलावरों ने उसके उपर गोली चला दी गोली उसकी बाहों में लगी जिसे उसकी जान बच गई घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया सूचना मिलने के उपरांत यदुनाथपुर के थाना प्रभारी सर्वेश कुमार मौके पर पहुंचे गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जमुहार ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान गोली निकाल दी गई थीl हालांकि हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज कर दिया गया बुधवार तक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उसका इलाज जारी है पुलिस अभी तक या स्पष्ट नहीं कर पाई है की गोली किसने और किस कारण से चलाई यदुनाथपुर थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बुधवार को बताया कि उसका इलाज कराया जा रहा है अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है तथा अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया हैl

Post a Comment