⚡ ब्रेकिंग News

आज भदारा पैक्स चुनाव के नामांकन का आखरी दिन तीन अध्यक्ष सहित 9 लोगों ने किया नामांकन



    07/03/2026 दिन- शनिवार 
    Tahalka Aawaz आपकी आवाज 


नौहट्टा (रोहतास)- भदारा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष व सदस्य के लिए आखिरी दिन बारह लोगो ने नामांकन किया। अध्यक्ष के लिए अवनिश रंजन सिंह उर्फ बाबल सिंह, आलोक पांडेय व रविरतन पांडेय ने नामांकन किया। वहीं सदस्य के लिए नौ लोगो ने नामांकन किया। पैक्स चुनाव मे कुल चार अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है। चुनाव क्षेत्र के भदारा गांव से एक बांदू गांव से दो व औरेया से एक प्रत्याशी है। तथा सदस्य पद हेतु मंजू  पांडे, रामराज पाण्डेय, प्रमिला देवी, प्रेमनी कुंवर, कांति पाण्डेय, आरती पाण्डेय, मंगल महतो, दयानंद कौशिक, नंदू राम, चंदन मेहता ने भी नामांकन कियाl प्रत्याशी अवनिश रंजन सिंह उर्फ बाबल सिंह ने बताया कि भदारा पैक्स क्षेत्र के किसानो को विगत कई वर्षों से बनिया को धान बेचना पडता था भदारा पैक्स डिफाल्टर हो चुका था। किसानो के मांग पर नामांकन किया।बता दे कि पैक्स चुनाव अठारह मार्च को होना है। नाम वापसी का समय ग्यारह मार्च तक है। नामांकन को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर काफी भीड लगा रहा।पैक्स क्षेत्र मे 763 वोटर है जिसमे साढे चार सौ वोटर जीवित है ।सबसे अधिक वोटर भदारा व बांदू गांव मे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...