07/03/2026 दिन- शनिवार
Tahalka Aawaz आपकी आवाज
राजपुर (रोहतास)- राजपुर थाना क्षेत्र के कपसिया गांव में पुलिस ने शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति छह बाइक पर सवार बारह लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को थाना लाकर पूछताछ किया गया। थानाध्यक्ष उमुस सलमा ने बताया कि कपसिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया कि उनके दरवाजे पर कुछ संदिग्ध लोग आकर ठहरे हैं। जिसके बाद सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के बाद पता चला कि सभी यूपी के रहने वाले हैं। जो इलाके में खेल दिखाने के उद्देश्य से आने की बात बता रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार सभी 12 लोगों के विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 128/170 के तहत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की सुबह उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, ग्रामीणों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि कहीं इन लोगों का संबंध बच्चा चोर या किसी ठग गिरोह से तो नहीं है।

Post a Comment