⚡ ब्रेकिंग News

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में फार्मा अन्वेषण 2026 का सफल आयोजन, फार्मेसी के जनक प्रोफेसर एम एल श्रॉफ को राष्ट्रीय पुरस्कार देने की उठी मांग

10/03/2026, दिन- मंगलवार 
Tahalka Aawaz आपकी आवाज 
           
सासाराम (रोहतास)- गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार, सासाराम में अन्वेषण–2026” का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे के अवसर पर आयोजित किया गया, जो भारत में फार्मेसी के जनक प्रोफेसर महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष जसुभाई हीराभाई चौधरी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान हाजीपुर की निदेशक प्रो. डॉ. श्रीमती के. रुक्मणी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पहली बार बिहार में इस प्रकार के कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं। मुझे यहां का वातावरण अपेक्षा से कहीं अधिक सकारात्मक लग रहा है और मुझे उम्मीद है कि निश्चित रूप से यह सम्मेलन फार्मेसी के लिए अन्वेषण की नई कहानी लिखेगा। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं माननीय विधायक, औरंगाबाद त्रिविक्रम नारायण सिंह ने  इस महत्वपूर्ण आयोजन के सफल संपादन पर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की। श्री सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि फार्मेसी के जनक प्रोफेसर श्रॉफ को उनके अमूल्य योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की जरूरत है ।फार्मेसी जगत के सभी लोग राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम चला कर सरकार से इस मांग हेतु आवश्यक पहल करें । इसके अतिरिक्त माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. जगदीश सिंह, माननीय प्रतिकुलाधिपति गोविंद नारायण सिंह ने कार्यक्रम में अपने संबोधन से उपस्थित छात्रों को लाभान्वित किया।इस अवसर पर फार्मेसी काउंसिल ने नई दिल्ली के ई सी सदस्य मि धर्मेन्द्र सिंह विशिष्ट अतिथि,सी सी सदस्य डॉ कुमार अजय कुलसचिव आलोक प्रताप  
तथा परीक्षा नियंत्रक  सुदीप कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, डीन-कम-प्रिंसिपल, नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी रहे, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों जैसे सीतामढ़ी, सिवान, बक्सर, गया, औरंगाबाद, पटना, मुजफ्फरपुर तथा सहरसा से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 660 प्रतिभागियों ने इस आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें पोस्टर प्रेजेंटेशन, ओरल प्रेजेंटेशन तथा मॉडल प्रेजेंटेशन शामिल रहे। पोस्टर प्रेजेंटेशन के लिए 16 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जबकि ओरल प्रेजेंटेशन के लिए 5 प्रतिभागियों का चयन हुआ। इसके अतिरिक्त 2 मॉडल प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की गई। अतिथियों ने छात्रों को फार्मेसी के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार तथा उद्योग-जगत से सक्रिय जुड़ाव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय प्रशासन, संकाय सदस्यों तथा छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे फार्मेसी शिक्षा एवं शोध को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...