⚡ ब्रेकिंग News

सासाराम में एलपीजी गैस की कालाबाजारी, शहर के जक्की शहीद मोहल्ले में एक घर से 10 घरेलू एलपीजी गैस सहित दो लोग हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंपl

 

दिनांक: 11/03/2026
Tahlaka Aawaj आपकी आवाज 

सासाराम (रोहतास)- बिहार सरकार के निर्देश पर जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम नेहा कुमारी के नेतृत्व में शहर के जक्की शहीद वार्ड संख्या 19 स्थित एक किराना दुकान में औचक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दुकान से अवैध रूप से भंडारित कुल 10 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किया गया।
जब्त किए गए सिलेंडरों में 6 इंडियन गैस तथा 4 एचपी गैस कंपनी के घरेलू सिलेंडर शामिल हैं। 
इस मामले में अवैध भंडारण और कालाबाजारी के आरोप में रिजवान एवं कामरान को हिरासत में लेकर सासाराम नगर थाना को सौंप दिया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि जक्की शहीद क्षेत्र में एक किराना दुकान के माध्यम से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण तथा रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की टीम ने औचक छापेमारी की, जिसमें यह कार्रवाई की गई।
जिला पदाधिकारी, रोहतास ने कहा कि जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं है। कहा कि गैस की किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण करता है, कालाबाजारी करता है अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...