
पटना- जगजीवन राम स्टेडियम में एमजीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, पटना द्वारफा आयोजित अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया, जिसमें संस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क का परिचय दिया।
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स, समस्तीपुर को 144 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। टीम ने मात्र 12 ओवरों में 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में रोहित ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार प्राप्त किया।
सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी), मुजफ्फरपुर को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में आदित्य ने 71 रनों की शानदार पारी खेली तथा 2 महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।
फाइनल मुकाबले में कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जहाँ शकुनी चौधरी कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंस, मुंगेर ने 15 रनों से जीत दर्ज की। नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की टीम ने अंत तक संघर्ष किया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर माननीय कुलपति प्रो. डॉ. जगदीश सिंह तथा अकादमिक डायरेक्टर सुदीप कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर डीन प्रो. डॉ. धर्मेंद्र कुमार, ललितेश्वर प्रताप सिंह, टीम इंचार्ज ओमसत्यम, कोऑर्डिनेटर पवन गोस्वामी सहित सभी संकाय सदस्यों ने टीम को बधाई दी और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है तथा विद्यार्थियों में खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।
Post a Comment