⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा थाना में होली को लेकर की गई शांति समिति की बैठक

 




तहलका आवाज आपकी आवाज 

24/02/2026 दिन- मंगलवार 

नौहट्टा- रोहतास जिले के नौहट्टा थाना परिसर में मंगलवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में नौहट्टा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं पत्रकार बंधुओ के साथ कई गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए शांति समिति की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए नौहट्टा थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार ने कहा कि होली पर्व पर किसी तरह का हुड़दंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी डीजे बजाना सख्त मना है किसी को जोर जबरदस्ती रंग गुलाल न लगाएं उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण कायम रखते हुए होली का पर्व मनाएं और किसी भी तरह का आसामाजिक कार्य न करें साथ ही साथ उन्होंने कहा कि होलिका दहन से ही प्रशासन हर समय और हर जगह नजर बनाए रखेगी यदि किसी ने भी कोई उपद्रव किया और किसी भी व्यक्ति के वजह से कोई परेशानी हुई और कोई भी व्यक्ति अगर नशे में पाया जाता है तो उसके उपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसके बाद उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और फिर से निवेदन किया की होली के पर्व को प्रेम से मनाएं इस बैठक में थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार, ए0 इस0 आई0 अनामिका कुमारी  प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी मनोरमा कुमारी, सी0 ओ0 मनोज कुमार जयंतीपुर पंचायत से सरपंच बजरंगी ठाकुर, एलजेपी के प्रखण्ड अध्यक्ष सीता राम चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया बुधन राजवंशी, राजेंद्र प्रसाद, गुप्ता बीजेपी नेता विजय प्रताप सिंह, राम प्रवेश पासवान,  ग्रामपंचायत नौहट्टा से उप मुखिया सुनील यादव, सुदामा उरांव, पूर्व प्रमुख भादरा पंचायत बसंत पांडे, प्रदीप कुमार पाण्डेय  शाहपुर से वर्तमान सरपंच गोपाल पासवान, जेडीयू से जिला उपाध्यक्ष लल्लू सिंह, शाहपुर से अनुपम कुमार, उली-बनाही से सरपंच प्रतिनिधि चंदन पासवान, पूर्व मुखिया देव नन्दन मेहता आदि सभी लोग मौजूद रहेl

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...