⚡ ब्रेकिंग News

सोमवार और शुक्रवार को अधिकारियों की अनुपस्थिति और पोर्टल अपडेट में कोताही पर विभाग का सख्त निर्देश-

 23.02.2026

सासाराम (रोहतास)- सोमवार और शुक्रवार को अधिकारियों की अनुपस्थिति और पोर्टल अपडेट में कोताही पर विभाग सख्त

राज्य सरकार के निर्देशानुसार, सभी सरकारी सेवकों को प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों से मिलना है और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है।

इस कार्यक्रम की प्रभावी निगरानी के लिए विकसित किए गए "सेवा-संवाद-समाधान" (SSS) पोर्टल पर अधिकारियों को अपनी उपस्थिति और शिकायतों के निस्तारण का विवरण अपडेट करना अनिवार्य है। 

उच्च स्तरीय समीक्षा में पाया गया है कि कुछ अधिकारी पोर्टल पर विवरण अपडेट नहीं कर रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल पर विवरण अपडेट न करने वाले अधिकारियों को उस दिन 'अनुपस्थित' माना जाएगा और उनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

SSS पोर्टल के जरिए मुख्यमंत्री सचिवालय सीधे तौर पर यह देखता है कि किस जिले में कितनी समस्याओं का समाधान हेतु कार्रवाई की गई है।

इस पहल से आम नागरिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के बार बार चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...