खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
संवदाता- मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास।
तिलोखर पंचायत के वार्ड नंबर 15 में मंगलवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से 44 वर्षीय महिला धनबरती देवी की मौत हो गई। मृतका तिलेश्वर सिंह की पत्नी बताई जा रही हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, धनबरती देवी घरेलू कार्य को लेकर अपने द्वार पर निकली थीं। इसी दौरान बारिश के बीच बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से तार टूटकर उनके शरीर पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।
परिजन व स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें रेफरल अस्पताल नौहट्टा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
चुटिया थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है।

Post a Comment