⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास- आधी रात घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पांच नामजद के खिलाफ एफआईआरl


खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

संवदाता- मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव में 16 अगस्त की देर रात घर में घुसकर एक 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में नौहट्टा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में महिला ने गांव के ही धीरज कुमार (21) और अजय कहार (25) समेत कुल पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीड़िता के अनुसार, घटना रात करीब एक बजे की है। वह अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव के ही धीरज कुमार और अजय कहार कथित रूप से उसके घर में घुस आए। महिला का आरोप है कि दोनों ने उसे पकड़ लिया तथा मुंह और गला दबाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला ने बताया कि उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों के पहुंचने की भनक लगते ही दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद भी आरोपितों की ओर से उसे धमकी दी गई।

घटना के बाद महिला ने नौहट्टा थाना पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का बयान बुधवार को न्यायालय में भी दर्ज कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच और न्यायालय में दर्ज बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...