⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास- नौहट्टा बस स्टैंड से अपहृत युवती बरामद, आरोपी युवक न्यायिक हिरासत मेंl


खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

संवदाता- मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:

( नौहट्टा थाना क्षेत्र के स्थानीय बस स्टैंड से चार अगस्त को अपहृत हुई युवती को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। युवती की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।) 

जानकारी के अनुसार, चार अगस्त को युवती नौहट्टा के स्थानीय बस स्टैंड से अचानक लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर युवती की मां ने सात अगस्त को नौहट्टा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में केसिक्स गांव निवासी एक युवक को नामजद आरोपी बनाया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद नौहट्टा पुलिस ने युवती की बरामदगी के लिए छानबीन शुरू की। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर तलाश के साथ ही मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की। इसी क्रम में पुलिस ने बुधवार को युवती को बरामद कर लिया।

नौहट्टा थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि अपहृत युवती को बरामद कर लिया गया है। मामले में नामजद आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, युवती का बयान दर्ज कराने सहित मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। युवती के बरामद होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...