रोहतास: नौहट्टा प्रखंड के बांका मोड़ पर मुख्य सड़क के किनारे सब्जी की दुकानें लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क किनारे लगातार दुकानें सजने के कारण सड़क संकरी होती जा रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे दुर्घटना की आशंका से जोड़ते हुए प्रशासन से सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है।
Tahalka Awaz Aapki Awaz
0

Post a Comment