तिलौथू/रोहतास- रोहतास जिले में प्रशासनिक संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक अलग तस्वीर उस समय देखने को मिली, जब तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मां तुतला भवानी धाम के प्रांगण में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने अधिकारियों की तरह केवल निर्देश देने के बजाय स्वयं लोगों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। पैर में असमर्थता के बावजूद डीएम ने मौके पर मौजूद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, स्थानीय युवाओं, समाजसेवियों, एनसीसी कैडेट्स और मीडिया कर्मियों के साथ कदम से कदम मिलाकर कचरा उठाया। डीएम के इस सहज और प्रेरणादायक अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने यह संदेश देने का प्रयास किया कि सार्वजनिक स्थलों और प्राकृतिक धरोहरों को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन या नगर निकाय की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। साहब बनकर नहीं, लोगों के साथ खड़े नजर आए डीएम तुतला भवानी धाम में आयोजित स्वच्छता गतिविधि के दौरान डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने स्वयं हाथों से कचरा उठाया और उसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाने में सहयोग किया।
Tahalka Awaz Aapki Awaz
0

Post a Comment