⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास- सेमहुता में अदरी देवी मेमोरियल हेल्थ केयर सह ट्रॉमा सेंटर का किया गया भव्य उद्घाटनl



ग्रामीणों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, अब डेहरी, सासाराम और पटना जाने की झंझट खत्मl

100 बेड, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, मात्र ₹100 में परामर्श एवं जांच-दवाओं पर 20% तक की विशेष छूटl

खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे सेमहुता/रोहतास: 

रोहतास प्रखंड के सेमहुता ग्राम पंचायत स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप रविवार को अदरी देवी मेमोरियल (ADM) हेल्थ केयर सह ट्रॉमा सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह धूमधाम एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित इस अत्याधुनिक अस्पताल का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम सहित कई जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह, पूर्व विधायक ललन पासवान, जिला परिषद सदस्य सुदामा राम, वशिष्ठ सिंह, अरविंद सिंह, अजय यादव, प्रदीप सिंह, ललन सिंह यादव, सोनू सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, चिकित्सक, व्यवसायी एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे अस्पताल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे उद्घाटन समारोह का माहौल और भी भव्य दिखाई दे रहा था।
मुख्य अतिथि मुरारी प्रसाद गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि ADM हेल्थ केयर सह ट्रॉमा सेंटर का शुभारंभ क्षेत्र के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति साबित होगा। उन्होंने कहा कि वर्षों से ग्रामीण इलाकों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का अभाव था, जिसके कारण लोगों को इलाज के लिए डेहरी, सासाराम या पटना जाना पड़ता था। अब इस अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को अपने ही इलाके में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी।
अस्पताल के निदेशक राजबली सिंह, वरिष्ठ सर्जन डॉ. रविंद्र कुमार एवं डॉ. निशा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने जानकारी दी कि अस्पताल में 100 बेड, 24 घंटे आपातकालीन सेवा, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक जांच सुविधाएं तथा अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
उन्होंने बताया कि मरीजों के लिए परामर्श शुल्क मात्र ₹100 रखा गया है, जबकि विभिन्न पैथोलॉजी जांचों एवं दवाइयों पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी दी जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी बेहतर इलाज का लाभ उठा सकें।
निदेशक राजबली सिंह ने कहा कि वर्षों की मेहनत और संकल्प के बाद यह अस्पताल क्षेत्र की जनता को समर्पित किया गया है। हमारा उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, विश्वास और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
उद्घाटन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा उपस्थित लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पहल बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...