⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- प्रखंड सहयोग शिविर में लापरवाही, दिव्यांगों के नौ आवेदन टेबल पर छोड़कर चले गए कर्मीl

 
खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

स्थानीय बीआरसी भवन परिसर में बुधवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविर में दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान और योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष फोकस किया गया। हालांकि शिविर के दौरान संबंधित कर्मियों की लापरवाही सामने आने से दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, शिविर में दिव्यांगजनों के आवेदन लेने और उनकी जांच के लिए नियुक्त कर्मी निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचे। जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब वे लौटे तो नौ दिव्यांगों के आवेदन टेबल पर ही छोड़कर चले गए। इससे उन आवेदनों के निष्पादन को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई।
शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोरमा कुमारी के अनुसार, शिविर में कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि टेबल पर छूटे नौ आवेदनों की जानकारी मिलने के बाद निर्देश दिया गया है कि उन्हें किसी के माध्यम से बीआरसी कार्यालय में जमा करा दिया जाए, ताकि संबंधित दिव्यांगजनों के आवेदन पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।
शिविर में पहुंचे कई दिव्यांगों ने कर्मियों के देर से आने और आवेदन प्रक्रिया में हुई अव्यवस्था पर नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें पहले ही काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में इस तरह की लापरवाही से उनकी परेशानी और बढ़ जाती है।
प्रशासन का कहना है कि सभी आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा और किसी भी पात्र लाभुक का आवेदन लंबित नहीं रहने दिया जाएगा। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...