⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- बेटी के अपहरण का पिता ने कराया मामला दर्ज, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर युवती को सकुशल बरामद कियाl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजके

मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:

रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमूर पहाड़ी पर स्थित हरैयाडीह गांव की एक विवाहित युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को युवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, युवती अपने ससुराल में अपनी सास के साथ रहती थी। बताया जाता है कि 12 जून को वह घर के बाहर सूख रहे कपड़े लाने के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

घटना के अगले दिन यानी 13 जून को युवती ने एक अज्ञात मोबाइल नंबर से अपने पिता को फोन कर बताया कि उसे एक बंद गाड़ी में चार अन्य लड़कियों के साथ रखा गया है तथा उन्हें नशीला पदार्थ देकर बंधक बनाया गया है। बेटी की बात सुनते ही पिता ने तत्काल नौहट्टा थाना पहुंचकर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई।

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इसी कार्रवाई के दौरान सोमवार को युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया।

मामले की जांच कर रहीं एसआई अनामिका कुमारी ने बताया कि युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और उसके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवती किन परिस्थितियों में वहां पहुंची और इस घटना में किन-किन लोगों की भूमिका रही।

नोट: मामले की जांच जारी है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा जांच पूरी होने के बाद ही सभी

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...