खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
विशेष संवादाता- भभुआ/रामगढ़/कैमूर:
कैमूर पुलिस ने महिला के साथ कथित दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को आवेदन मिलने के महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कैमूर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 9 जून 2026 को रामगढ़ थाना में एक महिला ने लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि 4 जून की शाम करीब 6 बजे रामगढ़ थाना क्षेत्र के डहरकन गांव निवासी एकराम अंसारी और उसकी पत्नी शाहिदा बेगम ने उसे अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद महिला की असहाय स्थिति का फायदा उठाकर एकराम अंसारी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान शाहिदा बेगम मोबाइल फोन से वीडियो बनाती रही। बाद में दोनों आरोपियों ने वीडियो दिखाकर उसे धमकाया कि यदि उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और आवेदन प्राप्त होने के चार घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस संबंध में रामगढ़ थाना कांड संख्या 150/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
एकराम अंसारी, पिता – मुस्लिम अंसारी, निवासी डहरकन, थाना रामगढ़, जिला कैमूर।
शाहिदा बेगम, पत्नी – मुस्लिम अंसारी, निवासी डहरकन, थाना रामगढ़, जिला कैमूर।
बरामदगी
एक ओप्पो कंपनी का काले रंग का एंड्रॉयड मोबाइल फोन।
आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी एकराम अंसारी के विरुद्ध पूर्व में भी रामगढ़ थाना में कई मामले दर्ज रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा सभी पहलुओं पर गहन पड़ताल की जा रही है। आरोपी न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई का सामना करेंगे।

Post a Comment