⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- एसडीजीडी कॉलेज नौहट्टा में आईक्यूएसी सेल का गठनl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा अनुमंडलीय राजकीय डिग्री कॉलेज, नौहट्टा में मंगलवार को प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नाक (NAAC) मूल्यांकन की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए आईक्यूएसी (इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल) का गठन किया गया। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, प्राचार्य डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी को आईक्यूएसी सेल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डॉ. श्रवण कुमार को समन्वयक और डॉ. संदीप कुमार यादव को संयुक्त समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सेल के अन्य सदस्यों में डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. जूली सिंह, डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अमय कुमार सिंह, डॉ. राम किशोर कुमार, प्रो. मो. अलाउद्दीन अजीजी (कोषाध्यक्ष), कार्यालय अधीक्षिका कामिनी कुमारी, समाजसेवी जनाब फैसल खान, विकास कुमार दुबे, पूर्ववर्ती छात्रा प्रीति दुबे तथा छात्र अरविंद कुमार को शामिल किया गया है।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, आईक्यूएसी समन्वयक का कार्यकाल तीन वर्ष और सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष निर्धारित किया गया है। इस गठन से कॉलेज में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा नाक मूल्यांकन की तैयारियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...