खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
सासाराम/रोहतास:
वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा देशवासियों से ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण की अपील का असर अब प्रशासनिक स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में रोहतास की जिला पदाधिकारी Udita Singh ने अपने काफिले से एस्कॉर्ट वाहन हटा दिया है।
बताया जा रहा है कि देश के कई राज्यों में नेता और अधिकारी अपने वाहनों के काफिले में कटौती कर रहे हैं। वहीं कुछ अधिकारी साइकिल और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर कार्यालय पहुंच रहे हैं।
डीएम उदिता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान को एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्य के रूप में लेते हुए उन्होंने अपने वाहन के साथ एस्कॉर्ट नहीं रखने का निर्णय लिया है। उनके अनुसार, कार्यालय से आवास तक आने-जाने के लिए एक ही वाहन पर्याप्त है।
उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे आवश्यकता अनुसार ही वाहनों का उपयोग करें और ईंधन की बचत कर ऊर्जा संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं।

Post a Comment