⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास पुलिस ने बैटरी चोरी कांड का किया खुलासा, दो गिरफ्तारl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

मनीष कुमार/धौड़ाढ़/डेहरी/रोहतास:

1 मई: धौड़ाढ़ थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं का रोहतास पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई बैटरियां, अल्टरनेटर सहित अन्य सामान भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को कंचनपुर गांव स्थित एक प्लॉट से तीन हाईवा ट्रकों और एक ट्रैक्टर से कुल सात बैटरियां चोरी कर ली गई थीं। इसके बाद 16 अप्रैल को दो हाईवा और तीन ट्रैक्टरों से फिर सात बैटरियां चोरी हुईं। वहीं 30 अप्रैल को एक खेत से अल्टरनेटर (जनरेटर) चोरी होने की सूचना मिली थी।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपियों—प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस अली (21 वर्ष) और विनय कुमार, दोनों निवासी करगहर—को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ बैटरियां, एक अल्टरनेटर, टूल बॉक्स तथा एक बोलेरो वाहन (BR-01N-0587) बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि इस चोरी कांड में उनके दो अन्य साथी भी शामिल हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है और अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...