⚡ ब्रेकिंग News

लखनऊ से बड़ी खबर: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसl

🚨खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

लखनऊ/उत्तर प्रदेश:

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे Prateek Yadav का बुधवार सुबह असामयिक निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों से लेकर समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के सौतेले भाई तथा भाजपा नेता Aparna Yadav के पति थे। हालांकि उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाकर रखी थी, लेकिन फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। लखनऊ में उनकी एक फिटनेस चेन और कई व्यावसायिक गतिविधियां संचालित थीं।
प्रतीक यादव को पशु प्रेम और फिटनेस के प्रति विशेष लगाव के लिए भी जाना जाता था। सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस लाइफस्टाइल और निजी जीवन को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती थीं।
उनके निधन की खबर सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। समर्थक और शुभचिंतक लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। यादव परिवार में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...