⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- टिपा में तीन दिवसीय कुंवर राणा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, रोहतास टीम ने 37 रन से दर्ज की जीतl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 
रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास: 

नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के टिपा गांव स्थित स्टेडियम में तीन दिवसीय कुंवर राणा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन कुंवर राणा संस्थान के संरक्षक कमला कांत सिंह उर्फ सिमल सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा स्टेडियम दर्शकों की भीड़ से गुलजार रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजकों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यह रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट अभिषेक सिंह के नेतृत्व में लगातार आयोजित कराया जा रहा है। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना तथा युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है।
टूर्नामेंट के पहले दिन रोहतास और बिहार ग्रामीण नौहट्टा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में रोहतास की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित ओवरों में रोहतास की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार ग्रामीण नौहट्टा की टीम 70 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह रोहतास की टीम ने 37 रन से शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की।
मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिस पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। देर रात तक क्रिकेट प्रेमी मैदान में डटे रहे और मैच का आनंद लेते रहे।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पैक्स अध्यक्ष लालबाबू सिंह, पूर्व प्रमुख रामेंद्र राम, पूर्व उपप्रमुख बिनय कुमार, पूर्व मुखिया श्रीराम सिंह, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक चौबे, भोला चंद्रवंशी, ग्राम रक्षा दल के अजय कुमार, प्रतीक सिंह सहित टूर्नामेंट कमिटी के कई सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...