⚡ ब्रेकिंग News

दरिहट में अंबेडकर जयंती पर भव्य दुगोला चैता मुकाबला का आयोजनl


 खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

मनीष कुमार की रिपोर्ट/दरिहट/रोहतास:- 

18 अप्रैल 2026, शनिवार को रोहतास जिला के अंतर्गत दरिहाट में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य दुगोला चैता मुकाबले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाहर से आए कलाकार स्वामीनाथ द्वारा “जय भीम” गीत प्रस्तुत कर की गई, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साह और श्रद्धा से भर गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन श्री विजय कुमार मंडल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गुड्डू चंद्रवंशी (चेयरमैन प्रतिनिधि, नगर परिषद डेहरी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नथुनी पासवान (जिला परिषद, डेहरी) ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष कुमार (प्रखंड प्रमुख, डेहरी) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस मौके पर सुजीत कुमार मिंटू, रितेश कुमार, कमल कुमार, विकास कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में स्थानीय लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...