⚡ ब्रेकिंग News

नीतिश कुमार के कैबिनेट में हुई आखिरी बैठकl बैठक में कैबिनेट भंग करने की सिफारिश

 

Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

रवि प्रकाश दुबे/पटना/बिहार:- 

बिहार की सियासत में आज बड़ा ऐतिहासिक मोड़ देखने को मिल रहा है। करीब दो दशकों तक सत्ता के केंद्र में रहे Nitish Kumar अब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। दोपहर 3:15 बजे वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे, जिसके साथ ही उनके लंबे राजनीतिक कार्यकाल का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो जाएगा।

राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक में सरकार भंग करने की सिफारिश कर दी थी। इसके बाद सीएम आवास पर डिप्टी सीएम Samrat Choudhary समेत एनडीए के वरिष्ठ नेताओं के साथ गहन मंथन हुआ। अब पूरे राज्य की निगाहें राजभवन पर टिकी हैं।

महज 145 दिनों के इस छोटे कार्यकाल के अंत के बाद शाम 4 बजे भाजपा पर्यवेक्षक Shivraj Singh Chouhan की मौजूदगी में एनडीए विधायक दल की अहम बैठक होगी। इस बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

इस पूरे घटनाक्रम के साथ ही बिहार में एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत होने जा रही है, जो राज्य की राजनीति की दिशा और दशा दोनों को प्रभावित कर सकता है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...