⚡ ब्रेकिंग News

सासाराम: आरपीएफ व क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई, दो शराब तस्कर गिरफ्तारl


 Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

शंकर कुमार गौंड/सासाराम/रोहतास:- 

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सासाराम और क्राइम ब्रांच डीडीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 12 अप्रैल 2026 को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त डीडीयू के निर्देश पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम ने सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान कुदरा से सासाराम लौट रहे दो संदिग्ध युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उनके बैग से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार (19 वर्ष, कुदरा, कैमूर) और शिवम कुमार (20 वर्ष, शिवसागर, रोहतास) के रूप में हुई है। दोनों के पास से कुल 181 बोतल “8 PM” व्हिस्की (180 ML) बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 32.58 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 23,530 रुपये आंकी गई है।

फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, इस पूरे मामले में नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की जांच भी जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...