⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा प्रखण्ड के सभी होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग पर रोक को लेकर छापेमारी

Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

नौहट्टा (रोहतास) - 

नौहट्टा प्रखण्ड में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आपूर्ति पदाधिकारी प्रियेश कुमार सिंह ने शनिवार को नौहट्टा, बंका मोड़, भदारा एवं दारानगर क्षेत्र में गैस सिलेंडर के उपयोग को लेकर छापेमारी अभियान चलाया।

जांच के दौरान अधिकांश होटलों में दुकानदार लकड़ी से खाद्य सामग्री बनाते हुए पाए गए। आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिया कि घरेलू रसोई गैस का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में न करें, अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दुकानदारों ने बताया कि गैस की किल्लत शुरू होने के बाद से वे लकड़ी का उपयोग कर रहे हैं। उनका कहना था कि गैस से काम आसान होता है, लेकिन खर्च अधिक पड़ता है।

आपूर्ति पदाधिकारी प्रियेश कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान कोई भी व्यक्ति घरेलू गैस का उपयोग करते हुए नहीं पाया गया।
 

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...