⚡ ब्रेकिंग News

दारानगर पंचायत के अंतर्गत ग्राम बेलौंजा हनुमत महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई


 Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के दारानगर पंचायत अंतर्गत बेलोंजा सोन डीला में आयोजित होने वाले सर्वकामना पूर्ण करने वाले श्री हनुमत महायज्ञ के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और सैकड़ों श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

आयोजन समिति के अनुसार, 4 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। 5 अप्रैल को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं अग्नि मंथन किया जाएगा, जबकि 12 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन होगा। यह महायज्ञ श्री श्री 1008 योगीराज खंडेश्वरी फलाहारी श्री राघव दास जी महाराज के सानिध्य में नौ दिनों तक चलेगा।

कलश यात्रा सोन डीला से प्रारंभ होकर बेलोंजा, दारानगर, भदारा होते हुए बांदु दसिसनाथ स्थल तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर देवीपुर मार्ग से पुनः यज्ञ स्थल तक वापसी की। यात्रा में दर्जनों ट्रैक्टर एवं जुगाड़ गाड़ियों का उपयोग किया गया।

इस अवसर पर चंदू यादव, देवनंदन महतो, अंबिका साह, पार्गेश बिंद, केवल बिंद, विधायक यादव, मालती देवी, सविता देवी, अंजू देवी, रंजू कुमारी, संजू कुमारी, अमृता कुमारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। महायज्ञ के दौरान कथावाचक आराधना देवी एवं अशोकानंद जी द्वारा कथा एवं प्रवचन भी किया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...