
खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज
रवि प्रकाश दुबे/पटना:-
बिहार की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का निर्विरोध नेता चुने जाने के बाद उनका मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है। वहीं नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है और सोशल मीडिया के माध्यम से नई सरकार को पूरा सहयोग देने की बात कही है।
एनडीए की बैठक के बाद अब औपचारिक घोषणा भी हो चुकी है। इसके साथ ही 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
यह बदलाव बिहार की सियासत में एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है, जहां नेतृत्व परिवर्तन के साथ नई नीतियों और प्राथमिकताओं की उम्मीद की जा रही है।
Post a Comment