खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाज
चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/पटना/बिहार:-
नौहट्टा प्रखण्ड के जाने-माने समाजसेवी एवं प्रमुख प्रतिनिधि बसंत कुमार सोनी ने सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने उन्हें बधाई दी।
इस दौरान बसंत कुमार सोनी ने अपने प्रखंड की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और क्षेत्र के विकास से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान की मांग करते हुए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह भी किया।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Post a Comment