⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा के गुरूसोत गांव में घर में घुसकर महिला से मारपीट, दो नामजद आरोपियों पर एफआईआर


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नौहट्टा थाना क्षेत्र के गुरूसोत गांव में घर में घुसकर महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मनीषा कुमारी ने थाना में दर्ज कराई एफआईआर में बौलिया गांव के अजीत डोम और रोहित डोम को नामजद आरोपी बनाया है।

एफआईआर के मुताबिक, घटना चार अप्रैल की है। उस समय पीड़िता के पति घर पर नहीं थे और वह अपनी बेटी को डांट रही थीं। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां पहुंचे और गाली देने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों आरोपियों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...