⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास के लाल को नम आंखों से विदाई, सड़क हादसे में सब-इंस्पेक्टर मनु कुमार का निधन

Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

शंकर कुमार गौंड/शिवसागर रोहतास:- 

शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव निवासी और अरवल में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर मनु कुमार का सड़क हादसे में निधन हो गया। इस दुखद खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

शुक्रवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, हजारों की संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। अपने लाल को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा गांव और आसपास के क्षेत्र के लोग भावुक हो उठे।

इस दौरान रोहतास के एसपी रौशन कुमार की मौजूदगी में पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। करगहर विधायक वशिष्ठ सिंह ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

मनु कुमार की असमय मृत्यु से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा जिला स्तब्ध है। उनका जाना क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

 

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...